AZAMGARH News:कलश यात्रा के साथ श्री हरिहरात्मक महायज्ञ का भव्य शुभारंभ
Atraulia: Grand inauguration of Shri Hariharatmak Mahayagna with Kalash Yatra

Azamgarh news:
अतरौलिया क्षेत्र के पंचपेड़वा आश्रम (बड़का खपुरा) में सोमवार को नव दिवसीय श्री हरिहरात्मक महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा और पालकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा व उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।
यह महायज्ञ समाधिष्ट संत ब्रह्मलीन बाबा कल्पना दास जी महाराज, पंचपेड़वा बाबा जी तथा ब्रह्मलीन मौनी जी महाराज की प्रेरणा और श्री हनुमान जी की कृपा से पंडित कल्पना दास स्मारक सेवा संस्थान, पंचपेड़वा आश्रम (बड़का खपुरा) में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन लगातार 37वें वर्ष किया जा रहा है।
सोमवार सुबह आश्रम परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जो पटेल स्कूल, रामपूजन चौक, केशरी चौक, दुर्गा मंदिर होते हुए सम्मो माता स्थान और कैलेश्वर धाम तक पहुंची। वहां से श्रद्धालु जल लेकर पुनः आश्रम लौटे। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आयोजन के दौरान वैदिक विद्वानों द्वारा यज्ञ, हवन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। साथ ही मानस मर्मज्ञ विनोदानंद सरस्वती जी महाराज (प्रयागराज) और संपूर्णानंद महाराज द्वारा संगीतमय कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न संत-महात्माओं के प्रवचन भी होंगे।
आयोजन के संयोजक भागवताचार्य पंडित चंद्रेश जी महाराज (पीठाधीश्वर, पंडित कल्पना दास स्मारक सेवा संस्थान) ने बताया कि क्षेत्रीय जनता के सहयोग से यह महायज्ञ पिछले 37 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ में सहभागिता करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की।
महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं भंडारा 17 मार्च मंगलवार की शाम को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना



