आजमगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 186 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
186 couples were married under the Chief Minister's Mass Marriage Scheme in Azamgarh.

आजमगढ़ 10 मार्च– समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ मंे आज विकास खण्ड परिसर जहानागंज में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 08 विकास खण्ड-जहानागंज, अतरौलिया, कोयलसा, बिलरियागंज, महराजगंज, मेंहनगर, पल्हनी एवं सठियांव तथा 03 नगर पंचायत के कुल-202 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था जिसमें कुल-186 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया।उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री उ0प्र0 सरकार यशवन्त सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश कन्नौजिया ब्लाक प्रमुख जहानागंज, अरविन्द जायसवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बी0जे0पी0 गोरखपुर क्षेत्र, राकेश सिंह मण्डल अध्यक्ष जहानागंज उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि यशवन्त सिंह पूर्व मंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा कहा गया कि ‘ मुख्यमंत्री की यह एक महत्वपूर्ण योजना है। अब किसी भी गरीब परिवार के पुत्री की शादी धन के अभाव में पीले होने से नहीं रहेंगे। सरकार इस योजनान्तर्गत रूपये 100000.00 (रू0 एक लाख मात्र) व्यय करती है, जिसमें से रू0 60,000.00 विवाहोपरान्त उपहार स्वरूप कन्या के खाते में तथा रू0 25,000.00 के लगभग 26 सामान (जिसमें 05 साड़ी का सेट, प्रेसर कुकर, 08 किलो स्टेनलेस स्टील का डिनर सेट, सीलिग फैन, प्रेस, दो गद्दे, डबल बेड की चादर, 30 ग्राम चांदी की पायल, 10 ग्राम बिछिया आदि) सम्मलित हैं तथा रू0 15,000.00 कार्यक्रम आयोजन पर व्यय किये जाते है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नकद रूपये के साथ-साथ आवश्यक गृहस्थी का सामान भी सरकार उपलब्ध कराती है।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में डी0डी0 पंचायती राज, बी0डी0ओ0 जहानागंज, बी0डी0ओ0 अजमतगढ़, राजेश चैधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजमगढ़, सहित शियानन्द यादव स0वि0अ0, चन्दन प्रसाद स0वि0अ0, मुकेश यादव स0वि0अ0, अंकित सिंह ग्रा0वि0अ0, ऋषिकेश, पारसनाथ स0क0 पर्यवेक्षक, सुधांशु मिश्र एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण भी मौके पर उपस्थित रहे।



