AZAMGARH News:ग्राम पंचायत मतलूबपुर में जल जीवन मिशन की पानी टंकी महीनों से बंद, ग्रामीण परेशान

Azamgarh news: Jal Jeevan Mission's water tank in Gram Panchayat Matloobpur has been closed for months, villagers upset

अहरौला (आजमगढ़)। विकास खंड अहरौला के ग्राम पंचायत मतलूबपुर में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि पानी की आपूर्ति बाधित होने से रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। विशेषकर गर्मी के मौसम में समस्या और भी विकराल होती जा रही है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जल जीवन मिशन से जुड़े जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।इस स्थिति से गांव में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और लोग जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़ी पानी की टंकी को शीघ्र ठीक कराया जाए, ताकि उन्हें पेयजल संकट से राहत मिल सके। ग्रामीण आनंद गुप्ता ने कहा कि सरकार की करोड़ों रुपए की योजना सिर्फ कागजों में दौड़ रही है बल्कि हकीकत तो यह है कि आज तक इस पानी की टंकी का पानी गांव तक नहीं पहुंचा । ग्रामीड रामजन्म गुप्ता ने बताया कि पानी का सपना हम लोग देखते ही रह गए सरकार ने करोड़ों रुपए लगाकर पानी की टंकी भी लगवा दी लेकिन यह पानी आज तक हम लोगों तक नहीं पहुंचा । हम मांग करते हैं कि पानी की टंकी चालू हो और सप्लाई गांव तक पहुंचे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button