AZAMGARH encounter:हत्या के प्रयास के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Azamgarh news: Attempt to murder accused injured in police encounter, arrested

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ जनपद के थाना तरवां में पंजीकृत हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त रमेश यादव उर्फ अनार यादव पुत्र सदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।घटना थाना तरवां क्षेत्र के बहलोलपुर गांव की है, जहां पुलिस टीम और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल, 01 अवैध तमंचा (.315 बोर), 01 खोखा कारतूस तथा 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया है।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी लालगंज ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button