आजमगढ़:गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्ता

आजमगढ़:पवई थाना की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार निहार नन्दन कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर द्वारा दाखिला तहरीर व जिला अधिकारी द्वारा अनुमोदित शुदा गैंग चार्ट के आधार पर दिनांक 01.01.2024 को थाना फूलपुर आजमगढ़ पर मु0अ0सं0 01/24 धारा 31 उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986 बनाम सूरज सरोज पुत्र फिरतू सरोज निवासी सराय मोहन थाना बरदह अभिषेक पाण्डेय उर्फ सोनी पुत्र रामप्रसाद पाण्डेय निवासी बिजौली थाना बरदह के पंजीकृत किया था ।जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह थाना पवई आजमगढ़ द्वारा सम्पादित की जा रही है । सोमवार को व0उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह मय हमराह द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक पाण्डेय उर्फ सोनी पुत्र रामप्रसाद पाण्डेय निवासी बिजौली थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को कारण गिरफ्तारी बताकर अम्बारी से गोधना मार्ग बसही अशरफपुर जाने वाले तिराहे के पास से सुबह लगभग 10.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया ।



