Azamgarh news :जन्मतिथि व पता बदल कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार
जन्मतिथि व पता बदल कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुबारक थाने पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच में पाया गया कि एक व्यक्ति द्वारा वर्ष 2009 में एक पासपोर्ट बनवाया गया था, जिसकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। इसके उपरांत अभियुक्त द्वारा कूटरचना कर जन्मतिथि व पते में परिवर्तन करते हुए वर्ष 2024 में नए पते से पुनः एक अन्य पासपोर्ट बनवा लिया गया। दोनों पासपोर्ट में अंकित विवरणों में भिन्नता पाई गई, जिससे स्पष्ट हुआ कि कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर धोखाधड़ी की गई है। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 117/2026 धारा 118(4), 336(2), 338, 340(2) बीएनएस व 12(1) पासपोर्ट अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के क्रम में आज दिनांक 16.04.2026 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिकन्दरपुर पुलिया के पास से समय करीब 09:50 बजे मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्त अरविन्द पुत्र स्व0 हरिश्चन्द हाल पता ग्राम सिकन्दरपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ स्थाई पता ग्राम हरई इस्माइलपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक पासपोर्ट बरामद हुआ, जिसे विधिक प्रक्रिया के तहत सील कर कब्जा पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



