मजबूत नेतृत्व से संगठन बना विश्वसनीय मंच:आइडियल पत्रकार संगठन को मिला सरकारी पंजीकरण, देशभर में खुशी,आफताब आलम ने दी बधाई, एकजुटता पर दिया जोर
Strong leadership makes the organization a credible platform: Ideal Journalist Organization receives government registration, nationwide celebrations erupt, Aftab Alam congratulates, emphasizes unity

नई दिल्ली/ ‘आइडियल पत्रकार संगठन’ को भारत सरकार से आधिकारिक पंजीकरण मिलने पर देशभर में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि का श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के मजबूत नेतृत्व को दिया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में संगठन ने कम समय में ही कई राज्यों में अपनी पहचान बनाई है। देशभर की बैठक में वक्ताओं ने अजय कुमार मिश्रा की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
नई दिल्ली:पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित ‘आइडियल पत्रकार संगठन’ को भारत सरकार से आधिकारिक पंजीकरण प्राप्त होने के बाद पूरे देशभर के पत्रकार समुदाय में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में देश के कोने कोने में में एक भव्य बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर पत्रकार हितों की रक्षा के लिए अपने संकल्प को दोहराया।इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष आफताब आलम ने देशभर के पत्रकारों, संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने प्रेस वार्ता कर कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की आवाज है, जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी मजबूती से खड़ी रहेगी।आफताब आलम ने गर्व के साथ बताया कि यह संगठन देश का एक ऐसा अग्रणी मंच बन चुका है,जो बिना किसी स्वार्थ के, पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पत्रकारों की समस्याओं को उठाता है और उनके समाधान के लिए निरंतर संघर्ष करता है।उन्होंने कहा कि संगठन ने अल्प समय में ही उल्लेखनीय विस्तार करते हुए देश के लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक राज्यों एवं विदेशों में भी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जो इसकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता का प्रमाण है,संगठन की कार्यशैली और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन ने पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया है, वह प्रेरणादायक है। संगठन न केवल पत्रकारों को एक मंच प्रदान करता है, बल्कि उन्हें एकजुट कर उनकी आवाज को सशक्त भी बनाता है।आफताब आलम ने देशभर के पत्रकारों से आह्वान किया कि वे इस संगठन से जुड़कर एक मजबूत और संगठित शक्ति का निर्माण करें,ताकि भविष्य में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि एकता में ही ताकत है और संगठित पत्रकार ही अपने अधिकारों की रक्षा प्रभावी ढंग से कर सकते हैं।अंत में, बैठक में सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे और आइडियल पत्रकार संगठन को देश का सबसे सशक्त और विश्वसनीय मंच बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।गौरतलब है कि संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी श्री आफताब आलम 13 फरवरी को आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर हुए एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे में उनके बेटे और एक मित्र भी गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका उपचार जारी है।


