Azamgarh :आजमगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: दो मुठभेड़ों में अंतर्राज्यीय चोर व हिस्ट्रीशीटर घायल, गिरफ्तार

Azamgarh police take major action: Inter-state thief and history-sheeter injured and arrested in two encounters

आजमगढ़, 19 अप्रैल। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिली है। थाना जहानागंज और फूलपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अंतर्राज्यीय चोर और एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी।

जहानागंज में अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

थाना जहानागंज क्षेत्र में पीजीआई चक्रपानपुर परिसर में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। 18 अप्रैल को गंभीरवन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अंतर्राज्यीय गिरोह का सदस्य इलाके में मौजूद है। घेराबंदी के दौरान अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह घायल हो गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय भील उर्फ संजू (निवासी धार, मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, चोरी के आभूषण, ₹40 हजार नकद सहित करीब 6.5 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

फूलपुर में हिस्ट्रीशीटर दबोचा

थाना फूलपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त केसरी चौहान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। वह पहले से दर्ज एक जानलेवा फायरिंग के मामले में वांछित चल रहा था। 19 अप्रैल को भोरमऊ पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान बाइक सवार अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।पुलिस ने उसके पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी बरामद की है। पूछताछ में उसने व्यक्तिगत रंजिश में फायरिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।पुलिस के अनुसार, केसरी चौहान के खिलाफ हत्या, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 14 से अधिक गंभीर मुकदमे विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं।

आगे की कार्रवाई

दोनों मामलों में पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button