आजमगढ़ में 594 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड, डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने दिलाई शपथ
आजमगढ़ में महिला पुलिस बल को मिला नया संबल, 594 आरक्षियों ने ली सेवा की शपथ

आजमगढ़ पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित दीक्षांत परेड समारोह अनुशासन, उत्साह और गौरव का प्रतीक बन गया, जहां 594 महिला रिक्रूट आरक्षियों ने 9 माह के कठोर प्रशिक्षण के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में विधिवत कदम रखा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली, 20 टोलियों का निरीक्षण किया और प्रशिक्षुओं को सेवा की शपथ दिलाई।
अपने संबोधन में डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने महिला आरक्षियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह दीक्षांत केवल प्रशिक्षण का समापन नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और गौरवशाली सेवा जीवन की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आज की महिला पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा, न्याय और संवेदनशीलता की सशक्त पहचान बन रही हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और साहस के साथ कार्य करने की प्रेरणादी
डीआईजी सिंह की सशक्त नेतृत्व क्षमता और प्रेरणादायक मार्गदर्शन समारोह में स्पष्ट रूप से झलक रहा था। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 19 महिला आरक्षियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया, जिससे अन्य प्रशिक्षुओं को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली। सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु मान्या मौर्या सहित विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।समारोह के अंत में यह स्पष्ट संदेश उभरकर सामने आया कि डीआईजी सुनील कुमार सिंह जैसे अनुभवी और प्रेरणादायी नेतृत्व के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस की नई महिला शक्ति भविष्य में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएगी।



