AZAMGARH News:शादी का झांसा देकर युवती से बनाया शारीरिक सम्बन्ध,की वीडियो वायरल,वीडियो भेजने से टूटा वैवाहिक जीवन,पीड़िता का तलाक

Azamgarh news: A man allegedly made physical relations with a young woman under the pretense of marriage, and the video went viral. The video shattered the marriage and the victim was divorced.

रानी की सराय /आजमगढ़ स्थानीय  थाना क्षेत्र के ग्राम आँवक निवासी पीड़िता ने शनिवार को प्रभारी निरीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया और उल्लेख किया कि उसका प्रेम प्रसंग नवाज़ पुत्र सुलेमान ग्राम ककरहटा थाना कोतवाली आज़मगढ़ के साथ विगत पांच वर्षों से था । नवाज ने विवाह करने का झांसा देकर अनेको बार शारीरिक सबन्ध बनाया । पीड़िता का कहना है कि मेरी उम्र वर्तमान में लगभग 29 वर्ष है । जब भी मैं नवाज से विवाह(निकाह) की बात करती थी तो वह गोल मोल करके बात को टाल देता था । पीड़िता का कहना है कि मेरी ढलती उम्र को देख कर मेरे परिजन मेरी शादी अन्यत्र कर दिए । पीड़िता ने तहरीर में बताया कि मेरे शादी की जानकारी जब नवाज को हुई तो उसने मुझसे दस लाख रुपये की मांग की और कहा कि पैसे नहीं दोगी तो तुम्हारी अश्लील वीडियो मेरे पास है वायरल कर दूंगा । जब पीड़िता ने दस लाख रुपया देने में स्मर्थता जताई तो नवाज ने पीड़िता के पति के मोबाइल पर उक्त अश्लीलता भरी वीडियो भेज दिया । जिससे पीड़िता का तलाक हो गया । पीड़िता ने मीडिया से बताया कि वह मानसिक तनाव में है और न्याय नहीं मिला तो वह रानी की सराय थाना परिसर में किसी दिन आत्मदाह कर लेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button