आइडियल पत्रकार संगठन की झारखंड प्रदेश की बैठक संपन्न

पत्रकारिता में प्रशिक्षण और 'प्रेस लॉ' की आवश्यकता पर दिया गया जोर

 

​मेदिनीनगर (झारखंड)। पत्रकारों के हितों और पत्रकारिता की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए संकल्पित ‘आइडियल पत्रकार संगठन’ की झारखंड प्रदेश इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक मेदिनीनगर के डेडीकेटेड कैंपस में आयोजित की गई। संगठन के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विनय मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों के प्रशिक्षण और कानूनी सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

​नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

​बैठक का मुख्य आकर्षण संगठन का विस्तार रहा। सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए दो महत्वपूर्ण जिलों के कमान अनुभवी पत्रकारों को सौंपी गई। वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार यादव को कोडरमा जिला का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वरिष्ठ पत्रकार तरुण बागी को रामगढ़ जिला का अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि अनुभवी पत्रकारों के आने से संगठन जिलों में और अधिक सशक्त होगा। ​​मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय सलाहकार समिति के प्रमुख संजय पांडेय ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा ​”आज के दौर में पत्रकारिता केवल सूचना देना भर नहीं है। प्रिंट और ऑनलाइन मीडिया से जुड़े साथियों को प्रेस लॉ (Press Law) की समुचित जानकारी होना अनिवार्य है। संगठन जल्द ही विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने पर मंथन कर रहा है ताकि पत्रकार अपनी सीमाओं और अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।

​रिसर्च आधारित समाधान और कानूनी सुरक्षा होगी प्राथमिकता:

​प्रदेश उपाध्यक्ष ई. विनय मेहता ने संगठन के विजन को स्पष्ट करते हुए कहा कि झारखंड इकाई केवल समस्याओं को उठाएगी ही नहीं, बल्कि उसके ‘समाधान’ तक पहुँचने के लिए गहन रिसर्च भी करेगी। उन्होंने कहा कि समस्याओं की तह तक जाकर उनका वैज्ञानिक और तार्किक समाधान निकालना ही संगठन की प्राथमिकता है।​वहीं, पलामू जिला अध्यक्ष अजीत कुमार पाठक ने घोषणा की कि संगठन को पूरी तरह ‘रिसर्च बेस्ड’ बनाया जाएगा। इसके लिए:​एक विशेष रिसर्च टीम 24 घंटे कार्य करेगी। ​संगठन से जुड़े पत्रकारों को कानूनी पेचीदगियों से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा समय-समय पर विधिक जानकारी और सहयोग मुहैया कराया जाएगा। ​संगठन विस्तार पर जोरबैठक में प्रदेश संयुक्त सचिव रविशंकर दुबे और जफर हुसैन ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया। सदस्य कमलकांत ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे संगठन के कार्यों के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगे। बताते चलें कि संपन्न हुई बैठक यह संकेत देती है, जहाँ अब पत्रकारिता केवल समाचारों तक सीमित न रहकर कानूनी समझ और शोध आधारित रिपोर्टिंग की दिशा में आगे बढ़ेगी। मौके पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button