आजमगढ़:हमारी संस्कृति हमारा गौरव तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश संस्कृति उत्सव-2023 के क्रम में “हमारी संस्कृति हमारा गौरव प्रतियोगिता” के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ के परिसर में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के अन्तर्गत कलाकारों द्वारा गायन, वादन व नृत्य कला का प्रदर्शन किया गया। समूह गायन में तहसील सदर से अवनीश मिश्रा, सियाराम यादव, रामदरश, मेंहनगर से मॉ शारदा एकेडमी, बूढ़नपुर से शेरसिंह राणा, एकल गायन में तहसील सदर से वैभव पाण्डेय, कु0 सीटी, शास्वत मिश्रा, मेंहनगर से तुषार सिंह, सगड़ी से रोशनी गोंड़, शाह आलम, हिमांशु यादव, निजामाबाद से अमरजीत यादव, विरेन्द्र गुप्ता, मार्टीनगंज से विकास, बूढ़नपुर से मुकेश गुप्ता, अजय मिश्रा, आरती भारद्वाज, फूलपुर से अनिल भोजपुरिया, समूह नृत्य के अन्तर्गत तहसील सदर से मनन पाण्डेय, राणा प्रताप गु्रप व विकास, एकल नृत्य के अन्तर्गत तहसील सदर से मनन पाण्डेय, विकास सोनकर, किशन मद्धेशिया, मेंहनगर से अभिषेक राय विजयी रहे।कार्यक्रम का संचालन रीदित प्रांजल्य तिवारी द्वारा किया गया।इस अवसर पर संत प्रसाद अग्रवाल व्यापार मण्डल अध्यक्ष, कार्यक्रम के मण्डल संयोजक डॉ0 डीपी तिवारी, शैलेन्द्र अग्रवाल, शरद तिवारी, अरविन्द बरनवाल, सुनिल विश्वकर्मा, अमित ओझा आदि उपस्थित रहे।



