Azamgarh news :जानलेवा हमला करने वाले 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार
जानलेवा हमला करने वाले 02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना गम्भीरपुर अंतर्गत मुजफ्फरपुर निवासी इश्तियाक पुत्र स्व0 मो0 अयूब, दिलजहाँ पत्नी इश्तियाक तथा मो0 आतिफ पुत्र इश्तियाक द्वारा जमीन के बंटवारे को लेकर वादी/मजरूब मो0 फारुख को गाली-गलौज देते हुए चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसके सिर व गले पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित मो0 फारुख की लिखित तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-103/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है।
दिनांक 07.05.2026 को व0उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. इश्तियाक पुत्र स्व0 मो0 अयूब, 2. दिलजहाँ पत्नी इश्तियाक एवं 3. मो0 आतिफ पुत्र इश्तियाक निवासीगण मुजफ्फरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को उनके घर से समय करीब 13:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।



