Azamgarh news :किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना अतरौलिया अंतर्गत वादिनी ने थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को विपक्षी रूपमदास पुत्र अज्ञात निवासी महेन्द्र नगर काला पहाड़ साइकिल फैक्ट्री थाना अम्बारी (असम) द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0-86/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
दिनांक 05.05.2026 को पीड़िता को बरामद किया गया। तत्पश्चात दिनांक 07.05.2026 को उ0नि0 पवन कुमार सिंह व हे0का0 गोविन्द मौर्या द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त रुपम मणि दास पुत्र स्व0 धनंजय मणि दास निवासी महेन्द्र नगर काला पहाड़ साइकिल फैक्ट्री गोपीनाथनगर, कामरूप मेट्रो, असम को केशवपुर पुलिया के पास से समय करीब 07:25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।



