Azamgarh accident:सड़कहदसे में अधेड़ क मौत परिवार में मचा कोह राम
Azamgarh Accident: Middle-aged man dies in road mishap; family plunged into deep mourning.

रिपोर्ट:राजेंद्र प्रसाद
बिंद्रा बाजर /आजमगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजेएक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना गंभीरपुर थानाके चौकी गोसाई की बाजार क्षेत्र के नंद पेट्रोल पंप के पास एनएच-4 मार्ग पर हुई, जहां स्विफ्ट कार की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रोहुआ मुस्तफाबाद निवासी दलसिंगार राम (50) पुत्र दुखीराम सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे साइकिल से गोसाई की बाजार स्थित अपनी सिलाई की दुकान से घर आ रहे थे। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया की नंदपेट्रोल पंप के पास एनएच-4 मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन चालक को कार सहित हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। मृतक दलसिंगार राम गोसाई की बाजार में कपड़े सिलने का कार्य करते थे। वह चार पुत्रों के पिता थे, जिनमें बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस बावत गंभीरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि कार चालक को कार सहित हिरासत में ले लिया गया है।



