Ranchi News: श्री श्री रविशंकर जी का जन्मदिवस रांची और बेंगलुरु में धूम धाम से मनाया गया

विशेष संवाददाता
रांची। विख्यात आध्यात्मिक प्रणेता श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मदिवस के अवसर पर कल देर शाम तक रांची और बेंगलुरु में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं| सर्वप्रथम सुबह 7 बजे से ऑक्सीजन पार्क, मोराबादी में विश्व शांति के लिए हस्ताक्षर कैंपेन आयोजित की गए जिसमे ४५० से भी अधिक व्यक्तियों ने योगदान दिया| कार्यक्रम का नेतृत्व अपैक्स बॉडी मेम्बर श्री सहेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में हुआ| इस अवसर पर साध्वी आत्मस्वरुपा भी मौजूद थीं | दिन में १० बजे से राजयोग केंद्र में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया| दिन में निवारणपुर स्थित क्षितिज मूक और बधिर स्कूल में ८० छात्रों के बीच प्रसाद एवं बेडशीट वितरित किये गए और छात्रों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम किये गए| शाम 6 बजे आर्ट ऑफ़ लिविंग के रांची केंद्र प्रथम तल्ला, राजयोग केंद्र, जेल रोड, रांची में सर्वप्रथम गुरुपूजा के बाद सुमधुर भजनों का सत्संग आयोजित की गयी जिसमे मुख्य अतिथि श्री अनूप बिरथरे, आई.जी. (एस.टी.ऍफ़.) थे| विशिष्ट अतिथि श्री राकेश सिंह, ट्रैफिक एस.पी. तथा श्री प्रसाद डिप्टी डायरेक्टर थे| इसके उपरांत विश्व में १८२ देशों के साथ ध्यान, राष्ट्र के लिए प्रार्थना सभा एवं सुदर्शन होम किया गया| इसके पश्चात सभी के लिए महाप्रसाद ग्रहण किया|

आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु में एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति; ‘विश्व शांति के लिए गुरुदेव के साथ विश्व का सामूहिक कार्यक्रम में 182 देशों से लाखों लोग ऑनलाइन जुड़े| समारोह में उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री सुकांत मजूमदार, नागालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव, हीरानंदानी समूह के चेयरमैन श्री निरंजन हीरानंदानी, फिल्म निर्माता श्री आनंद एल. राय, श्रीमती सुनेत्रा पवार, प्रख्यात फैशन डिज़ाइनर श्री सुकेत धीर, संगीतकार श्री तनिष्क बागची, गायिका एवं संगीतकार श्रीमती पलक मुच्छल और श्री मिथून, प्रसिद्ध सितार वादक श्री ऋषभ ऋखीराम शर्मा, तथा फिल्म और टेलीविजन जगत से श्री आमिर खान, श्रीमती शिल्पा शेट्टी, श्री कार्तिक आर्यन, श्री अल्लू अर्जुन, श्री मोहन बाबू और श्री अर्जुन रामपाल सहित अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल रहे।

Sri Sri Ravi Shankar Ji’s Birthday

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button