Azamgarh news:आजमगढ़ पुलिस ने छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो बाल अपचारी पकड़े गए

Azamgarh News: Azamgarh Police solve snatching case; two juvenile delinquents apprehended.

 

देशहित में बड़ा त्याग:पहले मेरे प्रधानमंत्री, फिर फ्रांस-अनिल मिश्रा के फैसले ने जीता देश का दिल

आजमगढ़। जनपद के थाना गम्भीरपुर पुलिस ने छिनैती की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 40 हजार रुपये कीमत का सोने का लॉकेट, नकद धनराशि तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 8 मई 2026 को एक महिला ने थाना गम्भीरपुर में तहरीर देकर बताया था कि 5 मई को सुबह करीब 10 बजे वह अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान लहबरिया हाईवे के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने पीछे से झपट्टा मारकर उसके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए।

Azamgarh news:दीदारगंज में शंकराचार्य की संकल्प यात्रा का भब्य स्वागत 

 

मामले में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-101/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर लहबरिया हाईवे के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को पकड़ लिया।

दर्द’ से छलका माधव एस राजपूत का दर्द, बोले- ‘यह गाना मेरी जिंदगी के सबसे करीब है.

 

तलाशी के दौरान उनके पास से एक सोने जैसा पीली धातु का लॉकेट, नकद रुपये और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने छिनैती की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, बरामदगी और पूछताछ के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button