Azamgarh News: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को आजमगढ़ में क्रिटिकल टीम प्रभारियों का पुनः प्रशिक्षण

आजमगढ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को आजमगढ़ में क्रिटिकल टीम प्रभारियों का पुनः प्रशिक्षण

आजमगढ़। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से आजमगढ़ में ZFD कार्ययोजना के अंतर्गत क्रिटिकल कॉरिडोर टीम प्रभारियों का पुनः प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस एवं एनआईए की संयुक्त टीम ने सड़क सुरक्षा और दुर्घटना नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के परिपत्र संख्या 42/2025 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद निरीक्षक यातायात एवं एनआईए की टीम ने यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर रिस्पांस और दुर्घटना नियंत्रण को लेकर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान सड़क हादसों के प्रमुख कारणों की पहचान, प्रभावी रोकथाम की रणनीति, दुर्घटनाओं में मृत्युदर कम करने तथा संवेदनशील चौराहों पर जाम की स्थिति से निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर में घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में क्रिटिकल टीम की भूमिका भी समझाई गई।

 

यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button