Azamgarh news:अब ठोस सोना नहीं, सिर्फ जेवर बेचेंगे सराफा कारोबारी

खरा सोना सीधे ग्राहकों को नहीं बेचेंगे जनपद के सराफा व्यापारी

आजमगढ़:वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में सोने के आयात को कम करने के लिए मा. प्रधानमत्री एवं मुख्यमंत्री उ0प्र0 के अपील के क्रम में आयुक्त राज्य कर उत्तर प्रदेश के निर्देशो के अनुपालन में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर एवं संयुक्त आयुक्त (वि०अनु०शा०), राज्य कर आजमगढ़, पुलिस उपाधीक्षक शुभम तोदी की उपस्थिति में बुलियन/सर्राफा एसोसिएशन के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

Azamgarh News: पंचायत निर्वाचन मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा करने के मामले में वांछित ग्राम प्रधान गिरफ्तार*

 

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा सराफा व्यापारियों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बुलियन की खरीद एवं बिक्री को वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत कम करने की अपील की गयी। बैठक के दौरान विस्तार से अवगत कराया गया कि भारत विश्व के सबसे बड़े स्वर्ण आयातक देशों में शामिल है तथा प्रति वर्ष बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा, पेट्रोलियम पदार्थों के आयात के साथ ही साथ सोने के आयात पर व्यय होती है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मध्य एशिया में छिड़े युद्ध एवं वैश्विक अस्थिरता के कारण डॉलर की माँग एवं आयात में वृद्धि होने से देश में विदेशी मुद्रा भंडार पर अतिरिक्त दबाव उत्पन्न हो रहा है।

Azamgarh News: साइबर फ्रॉड गिरोह का सदस्य लखनऊ से गिरफ्तार, लाखों की ठगी मामले में कार्रवाई

जिलाधिकारी ने उपस्थित सरार्फा व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को बताया की सोने की कीमतों में निरन्तर वृद्धि देखी जा रही है जिससे आम उपभोक्ताओं पर भी उसका विपरीत आर्थिक प्रभाव पड़ रहा है । ऐसी परिस्थितियों में बुलियन (सोने-चांदी की ईंट/बिस्कुट एवं ठोस सोने) की अनावश्यक खरीद-बिक्री को सीमित किया जाये तो आयात में कमी लाकर विदेशी मुद्रा की बचत करते हुए देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की जा सकती है।

 

बैठक में उपस्थित सरार्फा व्यापारियों एवं एसोशिएशन के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन की अपील का समर्थन करते हुए राष्ट्रहित में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। व्यापारियों ने कहा कि आजमगढ़ जनपद में अधिकांश व्यापार सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद-बिक्री पर ही आधारित है जिसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी पुरानी ज्वैलरी के बदले नई ज्वैलरी खरीदते हैं। व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान वैश्विक आर्थिक संकट के दौर में राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु स्थानीय स्तर पर बुलियन का क्रय-विक्रय सामान्य परिस्थितियों में नहीं करेगें।

Azamgarh news:भ्रष्टाचार और फर्जी साक्ष्यों के सहारे रिपोर्ट लगाने का आरोप, नायब तहसीलदार की कार्यशैली पर उठे सवाल-मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार

बैठक में उपस्थित लोगों में उपायुक्त जे०बी सिंह, धीरज कुमार राय, अखिलेश कुमार सिहं प्रदीप कुमार, सहायक आयुक्त राजीव कुमार, जितेन्द्र सिंह, राजीव नयन तिवारी राज्य कर अधिकारी रूद्र प्रताप सिंह तथा सरार्फा एशोसिएशन के अध्यक्ष आशीष गोयल, उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महांमत्री दिलीप अंगुरिया, अनिल शुक्ला, दिवाकर सेठ, पवन अग्रवाल एवं अन्य बहुत से सर्राफा व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक का समन्वयन सहायक आयुक्त राकेश कुमार शुक्ल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button