Azamgarh:झोलाछाप के अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
Azamgarh: Newborn Dies During Delivery at Quack's Clinic; Family Alleges Serious Misconduct

पवई/आजमगढ़ । पवई बाजार में संचालित एक अवैध नर्सिंग होम में मंगलवार को प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। जिससे बाजार में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों के साथ ही साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अस्पताल पर पहुंचकर अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे ।
रिप्ड एब्स के साथ सलमान खान का दमदार कमबैक
पवई थाना क्षेत्र के सुम्हाडीह गांव निवासी उमेश कुमार की पत्नी शशिकला को सोमवार रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो कि गांव की एएनएम संगीता ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में सुविधा न होने का हवाला देते हुए उसे बाजार के एक निजी नर्सिंग होम में भेज दिया। जहां प्रसूता को भर्ती कर लिया गया।उमेश कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि नर्सिंग होम में बिना पर्याप्त स्वास्थ सुविधाओं और प्रशिक्षित चिकित्सक के ही उसकी पत्नी शशिकला का मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे प्रसव कराया गया। प्रसव कराने के दौरान वहां पर कोई भी महिला चिकित्सक या नर्स मौजूद नहीं थी। जिसका विरोध परिजनों द्वारा उसी समय किया गया तो प्रसव करा रहे झोलाछाप चिकित्सक ने उसे नजरंदाज कर दिया। प्रसव कराते समय ही नवजात की हालत खराब हो गई और पैदा होने के कुछ देर बाद ही लापरवाही के चलते नवजात की मौत हो गई।
Azamgarh news:अब ठोस सोना नहीं, सिर्फ जेवर बेचेंगे सराफा कारोबारी
जैसे ही नवजात के मौत की जानकारी परिजनों को हुई ,नर्सिंग होम पर हंगामा शुरू हो गया ,कुछ देर बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भी जुट गए और अस्पताल संचालिक पर कार्यवाही की मांग करने लगे। हंगामा कर रहे परिजनों का यह भी कहना था कि यदि समय रहते महिला को सरकारी अस्पताल रेफर किया जाता तो नवजात की जान बच सकती थी। ग्रामीणों का यह भी कहना था
आजमगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत, चार हिरासत में
कि सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में तैनात एक महिला स्वास्थ कर्मी और उसके पुत्र द्वारा सरकारी अस्पताल से महज 100 मीटर दूरी पर इस अस्पताल को संचालित किया जा रहा था । इनके चंगुल में फंस कर आए दिन प्रसूता और नवजात बच्चों की मौत हो रही।फिर भी यह अस्पताल धड़ल्ले से चल रहा लोगों की जान जा रही। ग्रामीणों ने इस नर्सिंग होम के साथ ही साथ इस प्रकार के क्षेत्र में चल रहे अन्य अवैध अस्पतालों पर कार्यवाही की मांग किया है।
आजमगढ़ में पुलिस का पिटाई कांड: भाभी के सामने देवरा पर से लात-थप्पड़-चप्पल का वीडियो वायरल
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अजय कुमार का कहना है कि सरकारी कर्मचारी का अस्पताल चलाना नियम विरुद्ध है। जानकारी मिली है, जाँच कर नर्सिंग होम को सील किया जायेगा।



