Azamgarh news :03 लाख रुपये कीमत का 22.684 किग्रा अवैध गांजा, 500 रुपये नगद, 02 मोबाइल फोन व स्विफ्ट कार सहित दो गिरफ्तार 

03 लाख रुपये कीमत का 22.684 किग्रा अवैध गांजा, 500 रुपये नगद, 02 मोबाइल फोन व स्विफ्ट कार सहित दो गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय एवं थानाध्यक्ष रानी की सराय के नेतृत्व में व0उ0नि0 सुशील कुमार, उ0नि0 सूरज तिवारी मय हमराह क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि 1. ऋषभ यादव पुत्र आलोक कुमार निवासी ग्राम अमोला बुजुर्ग थाना कटका जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 21 वर्ष तथा 2. संदीप यादव पुत्र बांके निवासी नूरपुर कला थाना कटका जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 19 वर्ष अवैध गांजा लेकर ग्राम कोटिला कट स्थित करीम होटल के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दिनांक 20.05.2026 को समय करीब 09:05 बजे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 22.684 किग्रा अवैध नाजायज गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये है, 500 रुपये नगद, 02 अदद मोबाइल फोन तथा एक स्विफ्ट कार संख्या JH01AX7700 बरामद हुई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 122/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम 1. ऋषभ यादव एवं 2. संदीप यादव उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button