Palamu News: आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी : हृदयानंद मिश्र
Palamu News: Rajiv Gandhi Was the Architect of Modern India: Hridayanand Mishra
पलामू। राजीव गांधी की शहादत दिवस के अवसर पर राजीव गांधी विचार समिति पलामू के संयोजक गोपाल सिंह के नेतृत्व में पलामू क्लब, मेदिनीनगर में एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं आधुनिक भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
प्रतिभा की कमी नहीं, इस राज्य के बच्चे एवं युवा हमें कर रहे गौरवान्वित: हेमन्त सोरेन
कार्यक्रम में सर्वप्रथम राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश राजीव गांधी विचार समिति के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता हृदयानंद मिश्र उपस्थित रहे। उनका स्वागत शिक्षा विभाग झारखंड प्रदेश के चेयरमैन श्याम नारायण सिंह एवं राजीव गांधी विचार समिति पलामू के संयोजक गोपाल सिंह ने बुके एवं माल्यार्पण कर किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि हृदयानंद मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी एवं आधुनिक सोच वाले नेता थे जिन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, कंप्यूटर क्रांति एवं पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर भारत को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि आज भारत जिस डिजिटल युग में आगे बढ़ रहा है, उसकी मजबूत नींव राजीव गांधी ने रखी थी। सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा विभाग झारखंड प्रदेश के चेयरमैन श्याम नारायण सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने अपने शासनकाल में इक्कीसवीं सदी के नूतन भारत की आधारशिला रखी, जिस दिशा में आज राष्ट्र आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को राजीव गांधी के लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आधुनिक सोच से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
राजीव गांधी विचार समिति पलामू के संयोजक गोपाल सिंह ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन राष्ट्रसेवा, आधुनिक चिंतन एवं युवाशक्ति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समिति निरंतर वैचारिक एवं जनजागरण कार्यक्रमों के माध्यम से उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।
Jharkhand News: एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से नहीं छूटेगा : के. रवि कुमार
धन्यवाद ज्ञापन व्यास सिंह ने किया। कार्यक्रम में पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष बिट्टू पाठक, कांग्रेस नेता और अधिवक्ता रामदेव यादव, अलख निरंजन चौबे, पूर्णिमा पांडेय, दीपक लाल, ईश्वरी प्रसाद सिंह, नवल पाठक,शमीम अहमद राइन, मुकेश सिंह चंदेल, हृदयानंद मिश्र, सुरेन्द्र पांडेय, धनंजय तिवारी, मसरूर अहमद, सितारे खान, रंजीत सिंह, पंकज श्रीवास्तव, शीला श्रीवास्तव,सुरेश पाठक, गिरिजा राम, कुलदीप सिंह चेरो, अमित पांडेय, गिरिवर पांडेय, कविता देवी,नीरा देवी,कुलदीप राम,रीना देवी, सत्येंद्र तिवारी,संतोष चौबे,शिवशंकर प्रसाद, शीला श्रीवास्तव,झुबल राम,बिमला कुमारी, रिंकू सिंह, खुर्शीद आलम, मंजू देवी, पूनम देवी, राधिका देवी,सुधीर सिंह, अनिल सिंह, तुलसी पासवान, विद्या सिंह चेरो,जितेंद्र सिंह, विजय मेहता, बेबी देवी, रामजी सिंह, सहित कई उपस्थित रहे।



