Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में थाना जीयनपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना जीयनपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पूर्व की घटना के क्रम में अवगत कराना है कि दिनांक 24.06.2024 को वादिनी अम्बालिका राय पत्नी विनयानन्द राय निवासी ग्राम फरसरा खुर्द थाना दोहरीघाट जनपद मऊ द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर दी गयी थी कि भवरनाथ से दोहरीघाट जाने के दौरान टेम्पो से उतरने पर उनके बैग से सोने के आभूषण चोरी हो गये थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 296/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण सुरेन्द्र कुमार, राजन कुमार, जयभीम, सल्टू राम एवं एस0पी0 कुमार के नाम प्रकाश में आये थे, जिनके विरुद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।
उक्त गिरोह के विरुद्ध प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा दिनांक 18.05.2026 को गैंगचार्ट अनुमोदित किया गया। तत्पश्चात दिनांक 20.05.2026 को थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 225/2026 धारा 2(b)(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 पंजीकृत किया गया।
दिनांक 21.05.2026 को थाना जीयनपुर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेघई नरैना पुलिया के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्तों को समय करीब 07:45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जयभीम पुत्र महेन्द्र राम, राजन कुमार पुत्र चन्द्रिका राम तथा सुरेन्द्र कुमार पुत्र समारू राम उर्फ सम्हारू राम निवासीगण छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



