Azamgarh news :परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण के तहत चार परिवारों को बुलाया गया तीन परिवार उपस्थित हुए दो परिवारों के बीच हुआ समझौता
परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण के तहत चार परिवारों को बुलाया गया तीन परिवार उपस्थित हुए दो परिवारों के बीच हुआ समझौता

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 21.05.2026 को थाना कोतवाली परिसर, आजमगढ़ में स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में कुल 04 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मध्यस्थता हेतु बुलाया गया था, जिनमें से 03 पत्रावलियों में पक्षकार उपस्थित हुए।
मध्यस्थता के दौरान 02 पत्रावलियों में उपस्थित दोनों पक्षों को आपसी काउंसलिंग एवं समझाइश के उपरांत सफलतापूर्वक समझौता कराया गया। एक प्रकरण में आवेदिका द्वारा पति एवं ससुराल पक्ष पर कम दहेज को लेकर शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न के आरोप अंकित थे, जबकि दूसरे प्रकरण में आवेदक की पत्नी द्वारा पति एवं सास-ससुर के साथ विवाद संबंधी आरोप अंकित थे। दोनों पक्षों की संयुक्त एवं पृथक काउंसलिंग कर आपसी मतभेदों का समाधान कराया गया तथा पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु सहमति बनाई गई। शेष एक पत्रावली में अग्रिम तिथि नियत करते हुए पक्षकारों को पुनः नोटिस/फोन द्वारा सूचित कर मध्यस्थता की कार्यवाही की जाएगी।
यह “नई किरण” परियोजना पारिवारिक विवादों के समाधान, टूटते परिवारों को जोड़ने तथा माननीय पारिवारिक न्यायालयों पर कार्यभार कम करने की दिशा में एक प्रभावी पहल है, जो बिखरे हुए परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास कर रही है।



