Azamgarh news :NH-28 हाईवे पर बाइक से खतरनाक स्टंट कर वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार
NH-28 हाईवे पर बाइक से खतरनाक स्टंट कर वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा बिना नम्बर प्लेट, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने एवं स्टंटबाजी करने वाले व्यक्तियों/गैंग के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 24.05.2026 को उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी मय हमराह द्वारा आजमगढ़-वाराणसी हाईवे मार्ग (NH-28) पर सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करते हुए आमजन के जीवन को जोखिम में डालकर वीडियो बना रहा था।
उक्त वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी साबिर अहमद पुत्र इम्तियाज निवासी ग्राम खिरयानी कमहरिया थाना तरवाँ जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को समय करीब 15:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।
जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए स्टंटबाजी जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें।



