Azamgarh News: बरदह पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, सवा सात लाख से अधिक का सामान बरामद* 

*बरदह पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरजनपदीय चोर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, सवा सात लाख से अधिक का सामान बरामद*

 

आजमगढ़। थाना बरदह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजनपदीय चोरी गिरोह के पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से ग्राम असवनिया स्थित राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय से चोरी गया करीब सवा सात लाख रुपये से अधिक का सामान बरामद किया है। साथ ही थाना tarwa क्षेत्र के सीवी इंटर कॉलेज से चोरी किए गए रुपयों में से शेष 2000 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन को भी सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 की रात ग्राम असवनिया स्थित दो विद्यालयों में चोरी की बड़ी घटना हुई थी। चोर विद्यालयों से 15 सोलर प्लेट, डिजिटल बोर्ड, CPU, प्रिंटर, बैटरी, स्टेबलाइजर, LED टीवी, गैस सिलेंडर समेत कई महंगे उपकरण चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना बरदह पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार जांच में जुटी थी।

सोमवार देर रात व0उ0नि0 सुरेश चन्द्र मिश्रा अपनी टीम के साथ पारा मोड़ पर गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान लेकर एक वाहन जौनपुर की ओर जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर टाटा मैजिक वाहन को रोक लिया। वाहन में सवार पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की पूरी वारदात कबूल कर ली।

गिरफ्तार अभियुक्तों में आदित्य सिंह निवासी कमरिया थाना तरवा, विपिन सिंह निवासी असवनिया थाना बरदह, राहुल राजभर निवासी गोठाव थाना बरदह, संदीप सरोज निवासी इरनी थाना बरदह तथा रवि राव निवासी नमदारपुर थाना कंधरापुर शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि चोरी की योजना गांव के ही विपिन सिंह ने बनाई थी। सभी आरोपी निर्माणाधीन पानी की टंकी पर इकट्ठा हुए और रात में विद्यालयों का ताला तोड़कर सोलर प्लेट, इनवर्टर, बैटरी, डिजिटल बोर्ड, LED टीवी और अन्य सामान चोरी कर वाहन में लादकर फरार हो गए थे।

तलाशी के दौरान अभियुक्त राहुल राजभर के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा 2000 रुपये नकद बरामद हुए। राहुल ने स्वीकार किया कि यह रुपये थाना तरवा क्षेत्र के सीवी इंटर कॉलेज से चोरी की गई रकम का हिस्सा हैं।

बरामद सामान में 15 सोलर प्लेट, इंडेन गैस सिलेंडर, ओकाया बैटरी, स्टेबलाइजर, CPU, LED टीवी, दो डिजिटल बोर्ड, माउस, रस्सा तथा टाटा मैजिक वाहन शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 सुरेश चन्द्र मिश्रा, उ0नि0 रितेश खरवार, हे0का0 अजय कुमार यादव, का0 अजय पटेल, का0 देवब्रत वर्मा, रि0आ0 अजय चौधरी, रि0आ0 कृष्णा सिंह एवं रि0आ0 रामकैलाश निषाद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button