Bhopal News: एडिटर एडिशन-8 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अमिकेश सक्सेना सम्मानित
मधुलता पांडेय विशेष संवाददाता
भोपाल (ब्यावरा) । प्रोग्रेसिव हाइट्स स्कूल के छात्र एवं वेबनिया परिवार के लाडले चित्रांश अमिकेश सक्सेना ने दैनिक भास्कर जूनियर एडिटर एडिशन-8 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें सीईओ गोस्वामी (ऑपरेशन) द्वारा अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अमिकेश, वरिष्ठ पत्रकार एवं साधना न्यूज़ के चैनल हेड डॉ. अरुण सक्सेना के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
विद्यालय के डायरेक्टर योगेश अग्रवाल ने अमिकेश को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां पूरे संस्थान के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने अमिकेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने चित्रांश को शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि अमिकेश भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे।



