Azamgarh news:डीआईजी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों पर सख्त शिकंजा, कानून व्यवस्था को लेकर दिए अहम निर्देश

Under the direction of DIG Sunil Kumar Singh, strict action has been taken against criminals and important instructions have been given regarding law and order.

आजमगढ़, 30 मई 2026।पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी निगरानी में आजमगढ़ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। शुक्रवार को डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने परिक्षेत्रीय कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर जनपदों में कानून व्यवस्था की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया।

आजमगढ़ में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर 

बैठक में डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने संगठित अपराध, माफियाओं और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता की शिकायतों पर त्वरित पुलिस रिस्पांस, जनसुनवाई की गुणवत्ता बढ़ाने तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशील एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

Azamgarh News: 16 साल पुराने करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में बड़ा फैसला, आरोपी को 7 साल की सजा व 91 लाख रुपये अर्थदंड

इसके उपरांत मंडलायुक्त विवेक एवं डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने आयुक्त सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी बीएड प्रवेश परीक्षा तथा 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी पत्रकारिता दिवस: आफताब आलम ने पत्रकारों की भूमिका को बताया लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपहरण के मामलों में अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी और मुकदमों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया। साथ ही गौतस्करी, अवैध शराब तस्करी, माफिया गतिविधियों और अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालयों में मजबूत पैरवी सुनिश्चित कर अपराधियों को कठोर दंड दिलाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

बात व्यक्ति नहीं, नीति की ; सभ्यता नहीं, सिस्टम की!

बैठक में पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन दहन तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) योजना की भी समीक्षा की गई। डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Azamgarh news:महंगाई, बेरोज़गारी और पेपर लीक के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, सरकार की नीतियों का किया विरोध

बैठक में परिक्षेत्र के सभी जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। डीआईजी सुनील कुमार सिंह के प्रभावी नेतृत्व और स्पष्ट कार्ययोजना की अधिकारियों ने सराहना की तथा निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button