Azamgarh News: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आजमगढ़ को मिले नए जिला कमांडेंट और आरटीओ (प्रवर्तन), 13 जिलों में होमगार्ड अधिकारियों के तबादले

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आजमगढ़ को मिले नए जिला कमांडेंट और आरटीओ (प्रवर्तन), 13 जिलों में होमगार्ड अधिकारियों के तबादले
आजमगढ़ जनपद में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026-27 की वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत होमगार्ड एवं परिवहन विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले कर नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस क्रम में आजमगढ़ जनपद को नया जिला कमांडेंट तथा नया संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मिला है।
होमगार्ड विभाग में जारी शासनादेश के अनुसार फिरोजाबाद में तैनात जिला कमांडेंट विनोद कुमार झा को आजमगढ़ का नया जिला कमांडेंट नियुक्त किया गया है। वहीं आजमगढ़ में तैनात जिला कमांडेंट मनोज सिंह बघेल का स्थानांतरण जालौन जनपद में किया गया है। इसके अतिरिक्त जौनपुर, सम्भल, संतकबीरनगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अलीगढ़, कुशीनगर, सहारनपुर, कन्नौज, सीतापुर और जालौन समेत कुल 13 जनपदों के जिला कमांडेंटों का स्थानांतरण किया गया है।
Azamgarh news :फर्जी जमानत प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कार्यमुक्ति, कार्यभार ग्रहण एवं स्थानांतरण संबंधी समस्त प्रक्रिया मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में परिवहन विभाग में भी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार मुख्यालय में तैनात संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील दत्त को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), आजमगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं विभिन्न जनपदों एवं मुख्यालय में तैनात कई अन्य संभागीय परिवहन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Azamgarh news :जमीनी विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार दोनों विभागों में हुआ यह प्रशासनिक फेरबदल कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



