Azamgarh news :सेवानिवृत उप निरीक्षकों को दी गयी भावभीनी विदाई
सेवानिवृत उप निरीक्षकों को दी गयी भावभीनी विदाई

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक 31.05.2026 को जनपद आजमगढ़ पुलिस के 03 उपनिरीक्षक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन्स, आजमगढ़ में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं मोमेन्टो भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकगण
1. श्री सुहेल अहमद, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद आजमगढ़।
2. श्रीमती निर्मला देवी, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद आजमगढ़।
3. श्री राजकुमार पाल, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद आजमगढ़।
Azamgarh news :फर्जी जमानत प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद आजमगढ़ पुलिस परिवार की ओर से तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घकालीन समर्पित, अनुशासित एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके भावी जीवन हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।



