Azamgarh news :जमीनी विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

जमीनी विवाद में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

तरवा थाना अंतर्गत जियापुर निवासिनी श्रीमती कान्ती देवी पत्नी उदयराज पाल ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि जमीनी विवाद को लेकर उनके पट्टीदार गिरीजा पाल पुत्र रीखई पाल निवासी ग्राम जियापुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ द्वारा गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गयी। बीच-बचाव करने आई उनकी सास श्रीमती रजावती देवी के साथ भी लाठी-डण्डे एवं लात-घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0-100/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

दिनांक 31.05.2026 को उ0नि0 रुपेश सिंह मय हमराह क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त गिरीजा पाल पुत्र रीखई पाल निवासी ग्राम जियापुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 70 वर्ष को उसके घर से समय करीब 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button