Azamgarh news :मारपीट एवं जानलेवा हमले के 04 आरोपी डंडा टांगी सहित गिरफ्तार

मारपीट एवं जानलेवा हमले के 04 आरोपी डंडा टांगी सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

मुबारकपुर थाना अंतर्गत मैगापुर निवासी सुरेश पुत्र केवल ने थाना मुबारकपुर पर तहरीर दिया कि दिनांक 27.05.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे बाँस काटने से मना करने पर विपक्षीगण हरेन्द्र, राहुल, सूरज, आकाश एवं अजय निवासीगण मैगापुर, थाना मुबारकपुर ने एक राय होकर लाठी-डण्डा एवं टांगी से हमला कर वादी व उसके पुत्र शिशुपाल तथा बीच-बचाव करने आई पत्नी इन्दू के साथ मारपीट किया जिसमें शिशुपाल के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके सम्बन्ध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 205/2026 धारा 109(1), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक सौरभ सिंह द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार के निर्देश में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 30.05.2026 को उपनिरीक्षक सौरभ सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तों हरेन्द्र पुत्र केवल (52 वर्ष), आकाश पुत्र हरेन्द्र (24 वर्ष), अजय पुत्र हरेन्द्र (30 वर्ष) एवं सूरज पुत्र हरेन्द्र (20 वर्ष) निवासीगण मैगापुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को रामपुर मुबारकपट्टी मोड़ से समय करीब 23:45 बजे गिरफ्तार कर अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 अदद डण्डा एवं 01 अदद टांगी बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button