Mau news:मऊ पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच को असलहे, कटर पेचकश आदि औजार एवं मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार

Mau News: Mau police arrested five people planning a robbery with weapons, cutters, screwdrivers, other tools and a motorcycle.

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के असनानहर पुलिया के पास से 1जून को रात्री 2.30बजे डकैती की योजना के लिए खड़े पांच अंतरजनपदीय युवकों को दो अवैध असलहा,

आजमगढ़ में गैंगरेप के 6 आरोपी गिरफ्तार

कारतूस, उपकरण तथा दो मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशु यादव निवासी बड़ागांव डड़वा घोसी, दानिश उर्फ दाना निवासी मेउडी, हलधरपुर, मऊ,शुभम यादव निवासी खाले का पुरबोझी, घोसी मऊ,

आरएसएस-भाजपा और अमेरिका की दासता की ओर बढ़ता भारत

अंकित पाल, कोहड़ा भावर बड़हलगंज गोरखपुर तथा इंद्रजीत यादव निवासी ग्वालि बसंत भटवली, बांसगांव, गोरखपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार अंकित पाल, आशु यादव, शुभम यादव पर पहले से ही विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज है। उनके पास से एक पिस्टल, करतूस, कट्टा कारतूस के साथ घरों में डकैती के समय उपयोगी उपकरण, आदि के साथ दो मोटर साइकिल भी बरामद हुआ।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सीओ जितेंद्र सिंह एवं कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह एवं एसआई अविनाश यादव, दिनेश यादव, एचसी रत्नाकर सिंह हमराहियों के साथ रात्रि गस्त कर रहे थे। तभी मुखबीर ने आकर बताया कि घोसी मधुबन मार्ग पर असना नहर पुलिया के पास दो मोटर साइकिल के साथ पांच युवक डकैती की योजना को लेकर अवैध पिस्टल, कट्टा कारतूस, उपकरण आदि के साथ खड़े हैं।

घोसी: जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार हुआ 100 बेड का टंडियाव अस्पताल, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे मरीज

पुलिस टीम मुखबीर की सूचना पर उसको साथ लेकर नहर पुलिया पर पहुंचे। मुखबीर ने उनके तरफ इशारा कर हट गया। पुलिस जब उनके पास पहुंची तभी वे पुलिस को देख कर भागने के लिए मोटर साइकिलो को स्टार्ट करने लगे। इस बीच पुलिस टीम सभी को घेर कर पकड़ लिया। तलाशी में आशु यादव के पास से एक पिस्टल,करतूस, दानिश उर्फ दाना के पास से एक कट्टा,कारतूस तथा बाकी अंकित पाल, इन्द्रजी यादव एवं शुभम यादव के पास से डकैती में उपयोग होने वाले कटर,

नायरा एम बनर्जी के बोल्ड अंदाज ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

पेचकश उपकरण आदि बरामद हुए। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि पूछताछ में बताया कि उपकरणों से ताला तोड़ने के साथ विरोध करने पर इन्हीं पिस्टल, कट्टा से उनको डराते धमकाते है। कोतवाली पुलिस ने सभी पांचों को को पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज करने के साथ सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button