Azamgarh News: परिश्रम को प्रतिष्ठा, प्रतिभा को सम्मान, ‘‘नए उत्तर प्रदेश’’ की नई पहचान- मा0 योगी आदित्यनाथ*

*मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा के मेधावियों को पुरस्कृत व सम्मानित कार्यक्रम का जनपदीय कार्यक्रम के साथ हुआ सजीव प्रसारण*

 

*परिश्रम को प्रतिष्ठा, प्रतिभा को सम्मान, ‘‘नए उत्तर प्रदेश’’ की नई पहचान- मा0 योगी आदित्यनाथ*

 

*सच्ची विद्या वही है, जो हमारे जीवन में हर प्रकार की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त कर सके और उन चुनौतियों से जूझने की प्रेरणा प्रदान करे- मा0 मुख्यमंत्री*

 

*जनपद के टॉप टेन सूची में आने वाले हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के मेधावियों को कलेक्टेªट सभागार में मा0 विधान परिषद सदस्य एवं सीडीओ द्वारा किया गया सम्मानित*

 

*प्रदेश के टॉप टेन सूची में आने वाले हाईस्कूल के विवेक यादव एवं अन्नु यादव को मा0 मुख्यमंत्री ने लखनऊ मंे एक-एक लाख रू0 चेक, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर किया सम्मानित*

*जनपद के टॉप टेन सूची में आने वाले हाइस्कूल/इण्टरमीडिएट के मेधावियों को 21 हजार रू0 चेक, टैबलेट, मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित*

*मेधावी छात्र/छात्रा जनपद आजमगढ़ के रत्न है- विजय बहादुर पाठक*

आजमगढ़ 01 जून, 2026/

उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष-2026 में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा में टॉप करने वाले 1682 मेधावी छात्र/छात्राओं को लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा धनराशि चेक, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का कलेक्टेªट सभागार में सजीव प्रसारण मुख्य अतिथि मा0 विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मण्डल नवल किशोर एवं जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि यह सम्मान समारोह मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का अभिनंदन ही नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है। सार्थक दिशा में किया गया परिश्रम अवश्य प्राप्त होता है। दुनिया की सबसे समृद्ध ज्ञान परंपरा और बौद्धिक धरोहर भारत की पहचान रही है। आज मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान भी उसी गौरवशाली परंपरा का विस्तार है। सभी अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों का अभिनंदन एवं देश की युवा ऊर्जा के प्रतीक छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि हाईस्कूल के 02 मेधावी सोनी इण्टर कालेज उफरी, अंबारी के छात्र विवेक यादव एवं श्री बलराम बेचू इंटर कालेज कौतकपुर की छात्रा अन्नू यादव द्वारा प्रदेश की टॉप टेन रैकिंग में आने पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में उपरोक्त दोनों को 01-01 लाख धनराशि चेक, प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में जनपद स्तर पर हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद की टॉप टेन मेरिट सूची में आने वाले मेधावी छात्रों, अंश यादव, प्रिंसी, पंकज मौर्या, शिक्षा यादव, रामकृष्ण यादव, शिवम यादव, प्रियांशी सिंह, राशी यादव एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में जनपद की टॉप टेन मेरिट सूची में आने वाले मेधावी छात्रों, जागृति सिंह, मनोज यादव, विमल शर्मा, आयुष यादव, ऋषभ, दीपांजलि यादव, अंशिका पाण्डेय, अमित सरोज, आकाश प्रजापति, स्तुति मिश्र एवं श्रेया यादव को मा0 विधान परिषद सदस्य एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रू0 21-21 हजार धनराशि चेक, प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

मा0 विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मेधावी छात्रों का हौसला आफजाही करते हुए कहा कि आप लोग लगन व ईमानदारी के साथ पढ़ते हुए देश दुनिया में जनपद आजमगढ़ का नाम आगे बढ़ावे। उन्होने कहा कि ये मेधावी छात्र/छात्रा जनपद के रत्न है। यही देश के भविष्य है, आने वाले दिनों में यदि मेधावी छात्र देश के विकास में अपना योगदान देंगे। उन्होने कहा कि छात्रों की मेधा का सम्मान करते हुए कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार मेहनती छात्रों के साथ सदैव खड़ी है। देश दुनिया की तरक्की में अपना योगदान दें।

मुख्य विकास अधिकारी ने मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि आज आपके कारण विद्यालय व आपके माता पिता परिवार का सम्मान प्राप्त हो रहा है। इसी तरह से मेहनत व लगन के साथ पढ़ते हुए आगे बढ़े और समाज को अपना योगदान दे। मेहनत करने वाले छात्रों की कभी हार नही होती है। छात्र लगन व धैर्य के साथ मेहनत करें। आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि साल भर शिक्षकों के अध्यापन प्रगति व बोर्ड परीक्षाओं का सफलता पूर्वक सम्पादन हुआ। जिससे अनुकूल वातावरण में छात्र/छात्राओं ने प्रदेश व जनपद की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किये। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रगति पथ पर आगे बढ़ने के लिए शुभाशीष दिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कालेज रूबी खातून, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार, मेधावी छात्रों के स्कूलों के प्रधानाचार्य/प्रभारी, अभिभावकगण, शिक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के स्टॉफ आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button