Azamgarh news :साइबर ठगी के ₹20 हजार पुलिस ने पीड़ित को कराया वापस

साइबर ठगी के ₹20 हजार पुलिस ने पीड़ित को कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जनपद आजमगढ़ के थाना बरदह क्षेत्रान्तर्गत निवासी मो० साकिब पुत्र आफताब आलम, निवासी नूआंवा, थाना बरदह के साथ दिनांक 20.01.2026 को साइबर अपराधियों द्वारा व्हाट्सएप पर उनके परिचित की डीपी (Display Picture) लगाकर विश्वास में लेते हुए ₹20,000/- की धोखाधड़ी कर ली गई थी।

घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा तत्काल एनसीआरपी (National Cyber Crime Reporting Portal) पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क थाना बरदह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई धनराशि ₹20,000/- को संबंधित बैंक खाते में होल्ड कराया गया, जिससे धनराशि की निकासी रोकी जा सकी।

प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा० न्यायालय से प्राप्त फंड रिलीज ऑर्डर के अनुपालन में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। साइबर हेल्प डेस्क थाना बरदह की सतत एवं प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप पीड़ित मो० साकिब के बैंक खाते में ठगी गई सम्पूर्ण धनराशि ₹20,000/- सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।

धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित एवं उसके परिजनों द्वारा आजमगढ़ पुलिस तथा साइबर हेल्प डेस्क थाना बरदह का आभार व्यक्त किया गया।

आजमगढ़ पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button