Azamgarh News: आजमगढ़ में दो दर्दनाक हादसे, सर्पदंश से मासूम की मौत, नदी में डूबने से व्यक्ति ने गंवाई जान

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ में दो दर्दनाक हादसे, सर्पदंश से मासूम की मौत, नदी में डूबने से व्यक्ति ने गंवाई जान

आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर और निजामाबाद थाना क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग हादसों में एक मासूम बच्चे और एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहली घटना तहबरपुर थाना क्षेत्र के बसहीबन्देदासपुर गांव की है। यहां नरेन्द्र चौहान के पोते रोहित चौहान (पुत्र सुनील चौहान) को 1 जून की शाम किसी जहरीले सर्प ने काट लिया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तहबरपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के दादा ने थाना तहबरपुर में प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने इस्तेफाकिया फौती दर्ज कर उपनिरीक्षक मानचन्द्र यादव को पंचायतनामा की कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

वहीं दूसरी घटना निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर (सघईपुर) गांव की है। यहां दुबरी (43) पुत्र स्वर्गीय अहमद नदी में नहाने के दौरान डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र शेरु ने थाना निजामाबाद में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया मृत्यु दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष के निर्देश पर उपनिरीक्षक राजेश राय को पंचायतनामा की कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

दोनों घटनाओं से संबंधित परिवारों में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button