Azamgarh encounter:पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा खुलासा: आजमगढ़ में दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल,अवैध असलहा बरामद

Azamgarh encounter: Police alertness reveals a major breach: Accused of raping two minor sisters in Azamgarh injured in encounter, illegal weapons recovered

आजमगढ़: दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के आरोपी की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी,महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए आजमगढ़ पुलिस ने गंभीरपुर क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों से संबंधित जघन्य अपराध के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के भीतर कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा गया, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 05.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना गम्भीरपुर पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि उसकी दो नाबालिग पुत्रियों को विपक्षी मो0 जाहिद उर्फ रुस्तम पुत्र मो0 सफीक निवासी ग्राम गम्भीरपुर उर्फ बैराडीह द्वारा बहला-फुसलाकर व डराकर अपने बाग स्थित ट्यूबवेल रूम में ले जाकर दुष्कर्म किया गया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
Lप्रकरण में तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-141/2026 धारा 65(1), 351(3) BNS व 3/4(2) पाक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 05.06.2026 को थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने जहाँनिया मोड़ पर चेकिंग शुरू की, तो अभियुक्त मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया।पुलिस को देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसमें उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके पश्चात अभियुक्त ने अवैध असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बाद आत्मरक्षार्थ की गई नियंत्रित कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सदर अस्पताल भेजा गया।
बरामदगी
अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ—
01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर
02 खोखा कारतूस .315 बोर
01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
01 मोटरसाइकिल
नवीन अभियोग
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-144/2026 धारा 109(1), 151(3) BNS एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया।
पुलिस प्रशासन की भूमिका
थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गंभीरपुर थाना पुलिस द्वारा हाल के दिनों में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उनकी सक्रियता एवं क्षेत्र में सतत निगरानी व्यवस्था के चलते कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देखने को मिला है। इस प्रकरण में भी उनकी तत्परता एवं रणनीतिक कार्रवाई के चलते आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सका।
गिरफ्तार अभियुक्त
मो0 जाहिद उर्फ रुस्तम पुत्र मो0 सफीक, निवासी गम्भीरपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 45 वर्ष।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थाना गम्भीरपुर पुलिस की टीम सक्रिय रूप से सम्मिलित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button