Azamgarh news :दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना गम्भीरपुर पर वादिनी ने तहरीर दिया था कि उसकी 02 नाबालिग पुत्रियों को विपक्षी मो0 जाहिद उर्फ रुस्तम पुत्र मो0 सफीक निवासी गम्भीरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ कुछ दिन पूर्व बहला फुसलाकर व डराकर अपने बाग में बने ट्यूबवेल के रुम में ले जाकर दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को कुछ बताने के लिए डराने धमकाने व जान से मारने की धमकी दिया जिसके आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 141/2026 धारा 65(1), 351(3) BNS व 3/4(2) पाक्सो एक्ट बनाम मो0 जाहिद उर्फ रुस्तम पुत्र मो0 सफीक निवासी गम्भीरपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष पंजीकृत किया गया।

महिला सम्बन्धी अपराध को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार ने तत्काल टीमों का गठन कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया ।

थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी मय हमराह, चौकी प्रभारी गम्भीरपुर उ0नि0 संदीप दूबे मय हमराह संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं क्षेत्रभ्रमण के दौरान सदाफल तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे, सूचना प्राप्त हुयी कि बैराडीह उर्फ गम्भीरपुर में 02 नाबालिग लड़कियों (02 बहनों) के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त मो0 जाहिद उर्फ रुस्तम पुत्र मो0 सफीक निवासी ग्राम गम्भीरपुर उर्फ बैराडीह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ मोटरसाइकिल से मदारपुर – लहबरिया होते हुए अपने घर की तरफ जाने वाला है । इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा जहाँनिया मोड़ पर चेकिंग प्रारम्भ की गयी कि सामने से 01 मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जो पुलिस बल को देखकर जल्दीबाजी मे बगल के खडन्ज पर मोटरसाइकिल मोडकर भागने लगा और फिसलकर गिर गया तथा तुरन्त उठकर असलहे से पुलिस बल को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फायर करने लगा । पुलिस बल द्वारा आत्मसमर्पण करने की पर्याप्त चेतावनी के पश्चात आत्मसुरक्षार्थ नियंत्रित फायर किया गया जिसमे बदमाश के दाहिने पैर गोली लगी ।

घायल बदमाश की पहचान मो0 जाहिद उर्फ रुस्तम पुत्र मो0 सफीक नि0 बैराडीह उर्फ गम्भीरपुर थाना गम्भीरपुर जिला आजमगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष के रुप में हुयी, जिसे समय करीब 22:05 बजे पुलिस हिरासत में लेकर उपचार हेतु सदर अस्पताल भेजा गया ।

उक्त बदमाश के पास से 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 मोटरसाइकिल बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरमादगी के आधार पर थाना गम्भीपुर पर मु0अ0सं0- 144/2026 धारा- 109(1), 151(3) BNS, व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा बरामद मोटरसाइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एमबी एक्ट में सीज किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button