आजमगढ़ में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता! सास-देवर पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप

Azamgarh news :दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, सास और देवर पर हत्या का आरोप

सरायमीर (आजमगढ़)। सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर गांव में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने सास और देवर पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने तथा मारपीट के बाद हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

वाराणसी में घर जा रहे दुकानदार को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ द‍िया दम

जानकारी के अनुसार, मेंहनगर थाना क्षेत्र के विषहम रूहुल निवासी बेटी अरहमा की शादी कुछ समय पूर्व राजापुर सिकरौर निवासी सैफ के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति सैफ रोजी-रोटी कमाने के लिए सऊदी अरब चला गया। आरोप है कि पति के विदेश जाने के बाद सास सबा पत्नी जावेद और देवर कैफ पुत्र जावेद अरहमा को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे।

थाने तक पहुंचा पारिवारिक विवाद, महिला ने प्रेमी के साथ जाने पर जताई सहमति

मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना से एक दिन पहले भी सास और देवर के साथ उसका विवाद हुआ था, जिसकी सूचना डायल 112 पुलिस को भी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि रात भर अरहमा के साथ मारपीट की गई और उसकी मौत हो जाने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को रस्सी के सहारे फंदे से लटका दिया गया।

रातभर हील्स पहनकर थिरकी रेवती, अब प्रिंस नरूला संग मचाएंगी बवाल

परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी सास और देवर घर से फरार मिले। मृतका के परिवार ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Azamgarh news :सड़क दुर्घटना में घायल परीक्षार्थी को त्वरित उपचार एवं समय से परीक्षा केंद्र पहुंचाकर डायल 112 ने निभाई अहम भूमिका

उधर, सरायमीर थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद मृतका के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button