Azamgarh News:मोहर्रम को लेकर बिलरियागंज थाने पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

मोहर्रम को लेकर बिलरियागंज थाने पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

आजमगढ़ बिलरियागंज ,

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार की शाम बिलरियागंज थाना परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने की, जबकि नायब तहसीलदार सगड़ी रंजीत बहादुर सिंह उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार सगड़ी रंजीत बहादुर सिंह ने कहा कि मोहर्रम आस्था, त्याग और मानवता का प्रतीक पर्व है, जिसे सभी लोग आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ताजिया जुलूस किसी भी नए मार्ग से नहीं निकाला जाएगा, बल्कि पूर्व निर्धारित एवं परंपरागत मार्गों से ही संचालित होगा। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। छिहीं गांव में हिंदू ताजियादार मुसे गौंड तथा इमली पुरा गांव में हिंदू ताजिया दार कृपा शंकर पूर्वजों के जमाने से रखते रहे हैं। बिलरियागंज थाना क्षेत्र में कुल 33 ताजिया लगती है

थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा यदि कहीं कोई समस्या या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस बल पूरी तरह सक्रिय रहेगा और हर स्थिति पर सतर्क निगाह रखी जाएगी। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, वीरेंद्र विश्वकर्मा, मोहम्मद फजल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button