Azamgarh news:ट्रेलर चालक ने कस्बे के सर्राफा बाजार में बारजा,दुकान,दो पहिया वाहन को रौदा
Azamgarh News: The trailer driver crushed a baraja, shop, two-wheeler in the town's Sarafa Bazaar.

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद/आजमगढ़।आज सवेरे निजामाबाद बाजार में एक ट्रेलर जो कि सोफीपुर की तरफ से आ रहा था, लेकिन अचानक से ट्रेलर चालक ने ट्रेलर को निजामाबाद कस्बे के सर्राफा बाजार में घुसा दिया जिससे सड़क किनारे स्थित तीन दुकानों के अगले हिस्से टूट गए और एक दो पहिया वाहन ट्रेलर की चपेटा में आने से चकना चूर हो गई।
आजमगढ़ में चोरी के माल के साथ पकड़े गए पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरी करने वाले दो शातिर चोर
ट्रेलर के दुकानो से टकराने की वजह से बाजार में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह, कस्बा प्रभारी कमला पटेल, उपनिरीक्षक मयंक उपाध्याय सहित काफी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए। अच्छी बात यह रही कि किसी के जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
आजमगढ़ में चोरी के माल के साथ पकड़े गए पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरी करने वाले दो शातिर चोर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर चालक नशे की हालत में ट्रेलर चला रहा था। कस्बे वासियों ने कहा कि ट्रेलर चालक की वजह से हमारा काफी नुकसान हुआ है। कस्बे वासियों ने ट्रेलर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को सीज़ दिया एवं चालक को न्यायिक हिरासत में ले लिया।



