Azamgarh News:साइबर ठगी की शिकार महिला को दिलाई गई राहत, 8,000/- रुपये की धनराशि कराई गई वापस

आजमगढ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़

साइबर ठगी की शिकार महिला को दिलाई गई राहत, 8,000/- रुपये की धनराशि कराई गई वापस

थाना सिधारी साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को मिला न्याय, साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिधारी पुलिस एवं साइबर सेल आजमगढ़ की संयुक्त कार्यवाही से साइबर ठगी की शिकार महिला को उसकी 8,000 रुपये की धनराशि वापस कराई गई

आवेदिका मीरा देवी पत्नी चंद्रहास निवासी रामलीला मैदान, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा शिकायत की गई कि फेसबुक पर भाई का रिश्ता बनाकर अज्ञात साइबर ठग द्वारा उनसे धनराशि प्राप्त कर ली गई। स्वयं के साथ साइबर ठगी होने का आभास होने पर आवेदिका द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई ।

उक्त शिकायत पर थाना सिधारी साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहयोग प्राप्त कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। जांच एवं आवश्यक नियमानुसार कार्यवाही के उपरांत आवेदिका के खाते में 8,000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

पुलिस टीम द्वारा आवेदिका को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी, बैंक विवरण अथवा ओटीपी साझा न करें। किसी भी प्रकार का ऑनलाइन भुगतान या धनराशि का लेन-देन सोच-समझकर एवं सत्यापन के उपरांत ही करें।

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों तो तत्काल *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, www.cybercrime.gov.in पोर्टल* अथवा निकटतम पुलिस स्टेशन के साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।

*पुलिस टीम का विवरण-*

1. उ0नि0 स्मिता गुप्ता, थाना सिधारी, आजमगढ़

2. का0 महेश कुमार, थाना सिधारी, आजमगढ़

3. कां0 पवन गुप्ता, थाना सिधारी, आजमगढ़

4. का0 सोनू कुमार, थाना सिधारी, आजमगढ़

*आजमगढ़ पुलिस की अपील:-*

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। साइबर अपराधियों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button