Azamgarh News:आपरेशन वज्रपात के तहत अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

थाना- कोतवाली, जनपद आजमगढ़

आपरेशन वज्रपात के तहत अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*

दिनांक 15.06.2026 को उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी चौकी प्रभारी रोडवेज, उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी सिविल लाइन मय हमराह द्वारा अभियुक्त *प्रियांशु मौर्या पुत्र प्रेमचन्द्र मौर्या निवासी हिरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष को प्राइवेट बस अड्डा* से समय करीब 22:40 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 कट्टा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* प्रियांशु मौर्या पुत्र प्रेमचन्द्र मौर्या निवासी हिरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष

*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 319/2026 धारा 9 /25 बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़

*आपराधिक इतिहास–*

1.मु0अ0सं0 550/25 धारा- 304, 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

2.मु0अ0सं0 3/ 26 धारा 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

3.मु0अ0सं0 319/26 धारा 9 / 25 शस्त्र अधि. थाना कोतवाली आजमगढ़

*बरामदगी-*

01 कट्टा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर

*विधिक कार्यवाही-*

अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पर आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज, उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी सिविल लाइन, कां0 आदित्य कुमार, कां0 अंशुमन सिंह, कां0 अवधेश प्रताप सिंह थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button