Azamgarh News:नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को अहरौला पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगड बलरामपुर पटवध से बबलू राय
थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को अहरौला पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरामदपुर पुलिया से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 08.06.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना अहरौला पर लिखित तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0- 170/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन एवं जांच से अभियुक्त मोनू पुत्र बुधिराम निषाद निवासी ग्राम लेदौरा, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
दिनांक 16.06.2026 को उपनिरीक्षक उमेश चन्द मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मोनू निषाद पुत्र बुधिराम निषाद निवासी ग्राम लेदौरा, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष को बरामदपुर पुलिया से समय लगभग 07:45 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
मोनू निषाद पुत्र बुधिराम निषाद, निवासी ग्राम लेदौरा, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 22 वर्ष ।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 170/2026 धारा -137(2)/87 BNS थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 उमेश चन्द, का0 अजीत कुमार यादव, का0 पवनेश प्रताप सिंह थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।



