
आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
आज 17 जून को 01 बजे हरिऔध कला केंद्र प्रांगण में विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
सादर अवगत कराना है कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आजमगढ़ में समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के क्रम में *हरिऔध कला केंद्र प्रांगण में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित 4 दिवसीय विकास प्रदर्शनी (17 से 20 जून) का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार,मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना द्वारा आज 17 जून को अपराह्न 01 बजे किया गया।*
*जिला प्रदर्शनी में अधिकारियों सहित आम जनमानस ने आकर्षण का केंद्र माननीय प्रधानमंत्री जी के कट आउट के साथ फोटो/सेल्फी (सेल्फी विद पीएम) लिया तथा सरकार की उपलब्धियां एवं परियोजनाओं के संबंध में व्यक्तिगत अनुभव वीडियो रिकॉर्ड कर साझा किया।*
इस अवसर पर संस्कृति एवं सूचना विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई।



