Azamgarh news :व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में पेट्रोल पम्प संचालकों, बैंक मित्रों एवं माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक में पेट्रोल पम्प संचालकों, बैंक मित्रों एवं माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आज पुलिस लाइन आजमगढ़ स्थित सभागार में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक नोडल अधिकारी व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ श्री शुभम तोदी की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनपद के व्यापारी बंधुओं, पेट्रोल पम्प संचालकों, बैंक मित्रों एवं माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा पुलिस-व्यापारी समन्वय को मजबूत करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा जीयनपुर क्षेत्र में भारी वाहनों एवं ई-रिक्शा चालकों द्वारा अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ा किए जाने, चौक क्षेत्र में जाम की समस्या, थाना देवगांव क्षेत्र में हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं की समस्या तथा नगर क्षेत्र में नालियों की साफ-सफाई की आवश्यकता सहित विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया गया। उक्त समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में उपस्थित व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों एवं व्यवसायिक परिसरों में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा समय-समय पर उनकी कार्यशीलता की जांच एवं देखरेख करने हेतु प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण, अपराधियों की पहचान तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक अभय राज मिश्रा थाना एएचटी आजमगढ़, थाना एएचटी के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, यातायात पुलिस के अधिकारी, विद्युत विभाग के पदाधिकारी, नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के प्रतिनिधि, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारी बंधु, पेट्रोल पम्प संचालक एवं सर्राफा व्यवसायी उपस्थित रहे।

जनपद पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के माध्यम से पुलिस एवं व्यापारिक समुदाय के मध्य समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button