Azamgarh News:पोखरे में नहाने गई युवती की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

पोखरे में नहाने गई युवती की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

अतरौलिया (आजमगढ़)। थाना अतरौलिया क्षेत्र के सरैया रतनावे गांव स्थित पौहारी बाबा मंदिर के सामने बने पोखरे में शुक्रवार को नहाने गई एक युवती की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोस्ट नीबा गांव निवासी रमेश कुमार पुत्र शिवपूजन ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बहन कुमारी कुसुम (20 वर्ष) पुत्री शिवपूजन शुक्रवार 19 जून 2026 को अतरौलिया क्षेत्र के सरैया रतनावे गांव स्थित पौहारी बाबा मंदिर के सामने पोखरे में नहा रही थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।

आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। युवती को पानी से बाहर निकाला गया, किन्तु उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। युवती की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पोखरे में अक्सर लोग स्नान करने आते हैं, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण यहां हादसे की आशंका बनी रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button