Azamgarh news :नीट परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
नीट परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
नीट परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने, परीक्षा केन्द्रों पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।



