Azamgarh news :घर में हुई चोरी की अंगूठी एवं कान के टप्स के साथ एक गिरफ्तार
घर में हुई चोरी की अंगूठी एवं कान के टप्स के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली अंतर्गत कोडर अज़मतपुर निवासी आदर्श चौहान पुत्र वीरेन्द्र चौहान के घर से उनकी पत्नी के आभूषण एवं कुछ नगदी चोरी हो गयी थी। घटना की जानकारी होने पर वादी द्वारा खोजबीन की गयी, जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि उनके घर में कार्यरत नौकर अतुल प्रजापति पुत्र जयमाल प्रजापति निवासी कोडर आजमतपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा चोरी की घटना कारित की गयी है। दिनांक 19.06.2026 को वादी द्वारा अभियुक्त से पूछताछ करने का प्रयास किया गया, किन्तु वह मौके से भाग गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के क्रम में दिनांक 21.06.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अतुल प्रजापति पुत्र जयमाल प्रजापति निवासी कोडर आजमतपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गयी 01 अदद अंगूठी एवं 02 अदद कान के टप्स बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।



