Azamgarh news :अपहृत युवती की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अपहृत युवती की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना मेहनगर अंतर्गत नई निवासिनी श्रीमती गीता देवी पत्नी स्व0 रामबदन राजभर द्वारा सूचना दी गयी कि उनकी पुत्री ममता राजभर उम्र लगभग 24 वर्ष, जो मनोज यादव उर्फ मुरहा पुत्र रामाधार यादव निवासी ग्राम जलालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के सम्पर्क में थी, दिनांक 22.05.2026 की रात्रि लगभग 08 बजे से लापता है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किये जाने के बावजूद कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 217/2026 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर घटना में मनोज यादव उर्फ मुरहा की संलिप्तता प्रकाश में आयी। जांच के क्रम में अपहरण की घटना हत्या में परिवर्तित होने के साक्ष्य प्राप्त हुए, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 103(1), 238(ख) एवं 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।

दिनांक 20.06.2026 को थाना मेंहनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त मनोज यादव उर्फ मुरहा पुत्र रामाधार यादव निवासी ग्राम जलालपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपराध स्वीकार करते हुए पीड़िता की हत्या कर शव को छिपाने की बात बतायी। अभियुक्त की निशानदेही पर बड़ैला ताल क्षेत्र में झाड़ियों से घिरे स्थान से पीड़िता के शव के अवशेष बरामद किये गये, जो समय बीत जाने के कारण कंकाल में परिवर्तित हो चुके थे। घटनास्थल से पीड़िता के पहने हुए कपड़े भी बरामद हुए। शव बरामदगी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान पीड़िता को अपने साथ ले जाने तथा उसकी हत्या कर शव को बड़ैला ताल क्षेत्र में छिपाने का अपराध स्वीकार किया है। प्रकरण में अन्य तथ्यों की जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button